facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगले 30-40 साल तक भाजपा का युग: अमित शाह

Last Updated- December 11, 2022 | 5:51 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि अगले 30-40 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युग रहेगा और तब जाकर भारत ‘विश्वगुरु’ बनेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित उन सभी राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेंगी, जहां पार्टी अभी तक सत्ता से दूर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की हैदराबाद में बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान किया और हाल के विधानसभा और विभिन्न उपचुनावों में पार्टी को मिली जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाजपा की ‘विकास और बेहतर प्रदर्शन की राजनीति’ पर जनता की मुहर है। उन्होंने दक्षिण भारत को भाजपा के उभार के दौर का नया क्षेत्र बताया और कहा कि वर्तमान राजनीति में देश के विपक्षी दल बिखरे हुए हैं। कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ रहे है लेकिन ‘गांधी परिवार’ डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है। शाह के संबोधन से जुड़े अंशों को मीडिया से साझा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, शाह ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण को ‘बहुत बड़ा अभिशाप’ बताया और कहा कि देश को इतने साल तक जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, उसकी जड़ में यही सब थे। उन्होंने देश की राजनीति से वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया। विश्व शर्मा के मुताबिक शाह ने कहा, ‘विपक्ष आज बिखरा हुआ है। कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है।’    

First Published - July 3, 2022 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट