दिग्गज टू व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida V1 की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने के लिए आपको 2499 रुपये का टोकन मनी जमा कराना होगा। कंपनी ने Hero Vida V1 को दो वेरिएंट, Hero Vida V1 Pro और Hero Vida V1 Plus लॉन्च किया है।
क्या क्या है स्पेसिफिकेशन
कंपनी का दावा है कि Hero Vida V1 Pro को एक स्मार्ट स्कूटर के रूप में बनाया गया है जिसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। कंपनी के मुताबिक Hero Vida V1 Pro 3.2 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेगा। एक बार फुल चार्ज करने पर Hero Vida V1 Pro 165 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
अगर बात Hero Vida V1 Plus की करे तो इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह स्कूटर 3.4 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। एक बार चार्ज करने पर Hero Vida V1 Plus 143 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।
कितनी है कीमत
अगर दोनों स्कूटर के एक्स शोरूम कीमत की बात की जाए तो Hero Vida V1 Pro की कीमत लगभग 1,59,000 रुपए के आसपास बताई जा रही है जबकि Hero Vida V1 Plus की एक्स शोरूम कीमत 1,45,000 के आस पास रहेगी। अभी कंपनी द्वारा तीन शहर दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरु में इसकी बुकिंग शुरू की गई है। बाकी के शहरों में दिसंबर से बुकिंग शुरू होगी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि स्कूटर का बैट्री को कैरी किया जा सकता है। ग्राहक चाहें तो इसे घर, ऑफिस या फिर कहीं बाहर भी चार्ज कर सकते हैं।