facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव’ अंधकार और प्रकाश के बीच नाटकीय संघर्ष : अयान मुखर्जी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:15 PM IST

हाल ही में आयी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ के निर्देशक अयान मुखर्जी का कहना है कि सीक्वल यानी ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव’ में दर्शकों को अंधकार और प्रकाश के बीच नाटकीय संघर्ष देखने का मौका मिलेगा।

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ फंतासी फिल्म की आगामी दो किश्तों का पहला हिस्सा था। ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ में शिवा (रणबीर कपूर) को अपनी प्रेमिका ईशा (आलिया भट्ट) से मिलने के बाद ‘अग्नि’ अस्त्र चलाने की अपनी शक्ति का पता चलता है। दोनों ‘अग्नि अस्त्र’ के मूल का पता लगाने हिमालय की ओर निकल पड़ते हैं, और दुनिया को नष्ट करने वाली अंधेरी ताकतों से लड़ते हैं। यही कहानी का मुख्य आधार है।

 निर्देशक मुखर्जी ने कहा कि ‘प्यार ही रोशनी है’ यही मेरी फिल्म की लाइन थी। ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ की कहानी को लंबे समय तक ‘प्यार’ कहा जाएगा क्योंकि यही फिल्म की थीम थी। यह एक प्रेम कहानी है और शिव को प्यार से शक्ति मिली, लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव’ में दर्शकों के लिए नाटकीय संघर्ष के रूप में एक गहरी और रसपूर्ण कहानी होगी।

 अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री मौनी रॉय अभिनीत, ‘ब्रह्मास्त्र’ ने नौ सितंबर को दुनिया भर में रिलीज के बाद से ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 360 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, लेकिन इसकी कहानी और डायलॉग के लिए इसकी आलोचना की गई। 

फिल्म निर्माता ने कहा कि वह ‘सभी प्रतिक्रियाओं’’ को ध्यान में रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पार्ट-वन के कुछ विषयों का भी उपयोग किया जाएगा। यह एक संपूर्ण कहानी है। हम जो कुछ भी पहले हिस्से में सेट करते हैं वह तब तक समझ में आता है जब आप तीसरे हिस्से को देखते हैं। मैं लोगों द्वारा दी गई समीक्षाओं को ठीक से पढ़ने के लिए अगले कुछ दिन में समय निकालूंगा।

First Published - September 22, 2022 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट