facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दर्शकों को फिर लाने का ‘ब्रह्मास्त्र’

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

आमिर खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर जैसे दिग्गज अ​भिनेताओं की हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के दो महीने बाद मल्टीप्लेक्स के मालिकों को शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से काफी उम्मीद है। वे इस पर बड़ा दांव लगा रहे हैं ताकि उन्हें इस तिमाही (जुलाई-सितंबर) में अच्छा मुनाफा मिल सके। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हो रही है जब विश्लेषकों के मुताबिक कुल बॉक्स ऑफिस कमाई में जुलाई-अगस्त (कोविड के स्तर से पहले) के दौरान 20 फीसदी तक की गिरावट आई और सिनेमाघरों में दर्शकों की तादाद में औसतन 25-27 फीसदी से 20-22 फीसदी तक की कमी देखी गई। 

सूचीबद्ध मल्टीप्लेक्स कंपनियों की शेयर कीमतों में भी बॉक्स ऑफिस कमाई में दिख रही कमी की चिंता झलकी और पीवीआर लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक महीने में 9.74 फीसदी तक की कमी आई और इसने 8 सितंबर को 1,922 रुपये के स्तर को छू लिया।

हालांकि कुछ अच्छी खबर भी हो सकती है। धर्मा प्रोडक्शन के सूत्रों के मुताबिक देश में यह फिल्म 5,000 से अधिक स्क्रीनों पर और विदेश में 3,000 स्क्रीनों और पांच भाषाओं, हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है। पीवीआर श्रृंखला की 650 स्क्रीन पर फिल्म रिलीज की जाएगी। इनकी अग्रिम बुकिंग के आंकड़े ने पहले ही 10 करोड़ रुपये के स्तर को छू लिया है। पीवीआर लिमिटेड के प्रमुख (कारोबार, योजना और रणनीति) और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी का कहना है, ‘हमारी अग्रिम बुकिंग ने पहले ही 10 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है और हमारा मानना है कि गुरुवार रात तक 2 करोड़ रुपये तक की बुकिंग और होगी। यह दक्षिण भारत की ब्लॉकबस्टर डब फिल्मों से भी अधिक कमाई कर रही है। ऐसे में यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि पिछले दो महीने से कई बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन अच्छा नहीं था और लेकिन इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा चल रही थी।’

First Published - September 8, 2022 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट