facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दीवाली से पर्यटन उद्योग में रौनक

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

यात्रा प्रतिबंधों में ढील और नई उड़ानों की शुरुआत के साथ आगामी दीवाली (त्योहारी सीजन) होटल और पर्यटन उद्योग की रौनक लौटाएगी। घरेलू पर्यटन में तेजी से सुधार हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा अभी शुरू हुई है। कनाडा ने सोमवार को सभी कोविड -19 संबंधित यात्रा प्रतिबंधों को हटा दिया। एक सप्ताह पहले हॉन्ग कॉन्ग ने अपने यहां आने वाले सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य पृथकवास के नियम को वापस ले लिया।  थॉमस कुक इंडिया के अध्यक्ष और देश प्रमुख (अवकाश) राजीव काले कहते हैं, ‘पिछले साल की तुलना में आगामी त्योहारी सीजन में हमारी मांग तीन गुना अधिक है।’यात्रा प्रतिबंधों में ढील से समूह पर्यटन के विकास में मदद मिल रही है जो अभी महामारी के पहले के स्तर का 65-70 फीसदी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया, मिस्र और तुर्की के गंतव्यों में अधिकांश समूह पर्यटन हो रहे हैं। एमआईसीई (बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन, प्रदर्शनी) खंड में भी सुधार देखा गया है।

साउथ अफ्रीकन टूरिज्म की मध्य पूर्व भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया की हब प्रमुख नेलीस्वा नकानी कहती हैं, ‘हमें अगले छह महीनों में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाले एमआईसीई समूहों में वृद्धि देखने की उम्मीद है।’ सिंगापुर इस सप्ताह एमआईसीई कार्यक्रमों के लिए विश्व भर से 90,000 प्रतिनिधियों की उम्मीद कर रहा हैं।
स्विट्जरलैंड टूरिज्म की उप निदेशक ऋतु शर्मा कहती हैं, ‘हम इस दीवाली स्विट्जरलैंड में छुट्टियों के लिए एकल गंतव्यों के लिए सीधी उड़ान सेवा के साथ बहुत अधिक मांग को देख रहे हैं। भारतीय यहां लंबे समय के लिए रुक रहे है और अच्छे से घूमना चाहते है। उड़ानें भरी हुई हैं और बिजनेस तथा प्रथम श्रेणी के लिए मांग शीर्ष पर है। 

महंगाई और रुपये में आई गिरावट का मांग पर कोई असर नहीं दिखा। वेतन में वृद्धि से उपभोक्ताओं की जेब पर कुछ भार कम हुआ है। सोमवार को जारी हुए एऑन के सर्वेक्षण के अनुसार 2022 में वेतन में 10.6 फीसदी की वृद्धि हुई। काले कहते हैं, ‘आपूर्ति की बाधाओं और लागत में वृद्धि के बावजूद हमारे उपभोक्ता यात्रा खर्च को महामारी से पहले के समय की तुलना में 20-30 फीसदी तक बढ़ाने के इच्छुक हैं। एक अन्य प्रमुख प्रवृत्ति यह है कि उपभोक्ता अब बेहतर मूल्य निर्धारण और डील का लाभ उठाने के लिए अपनी यात्रा की बुकिंग पहले से ही कर रहे हैं।’ 

वहीं घरेलू स्तर पर होटल और पर्यटन कंपनियां छूट और विशेष प्रस्तावों की पेशकश कर मांग में वृद्धि कर रही है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड अपनी संपत्तियों पर 20 फीसदी छूट के साथ विशेष ऑफर की पेशकश कर रही है। कंपनी ने कहा कि टाटा न्यू के सदस्य अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट का लाभ उठा सकते है। क्लियरट्रिप 30 सितंबर तक ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल के तहत होटल और विमान टिकटों पर छूट दे रही है। 

गणेश चतुर्थी और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के दौरान देशभर के होटलों में मांग में वृद्धि देखी गई। होटल मालिकों को उम्मीद है कि इसका लाभ दीवाली पर भी मिलेगा। महिंद्रा हॉलिडे और रिजॉर्ट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी कविंदर सिंह कहते हैं, ‘हम ठहरने में वृद्धि देख रहे हैं क्योंकि यात्री दशहरा और दीवाली के लिए देखने योग्य गंतव्य चुन रहे हैं। तीसरी तिमाही में 85 फीसदी उपस्थिति देखी गई।’ नोएसिस कैपिटल एडवाइजर्स के मुख्य कार्याधिकारी नंदीवर्धन जैन कहते हैं, ‘सभी ब्रांडों के शीर्ष दस शहरों में औसत दैनिक दरें (एडीआर) कोविड से पहले की अवधि की तुलना में 20 फीसदी अधिक हैं।’ उन्होंने कहा कि आगामी छुट्टियों के मौसम के लिए बुकिंग शुरू होने के बाद एडीआर में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। शादियों में मजबूत मांग के कारण ऐसा होगा। 

First Published - September 28, 2022 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट