facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बीएस की क्लास

Last Updated- December 07, 2022 | 5:43 AM IST

1- इन सूचकांकों में से ……… का सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण है (अमेरिकी डॉलर के हिसाब से)।


क- निक्कई 225
ख- एफईएसई 100
ग- डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल्स
घ- ब्राजील बोवेस्पा

2- ……….. के पास सबसे अधिक सोवरेन वेल्थ फंड (एसडब्ल्यूएफ) है।

क- जापान
ख- यूएई
ग- सिंगापुर
घ- हांग कांग

3- ………….. हाल ही में असामान्य शेयर कीमतों में उतार-चढ़ाव के लिए सुर्खियों में थी।

क- केईआई इंडस्ट्रीज
ख- केजीएन इंडस्ट्रीज
ग- के एस ऑयल्स
घ- डीसीडब्ल्यू इंडस्ट्रीज

4- आमतौर पर कच्चे तेल की कीमतें ‘कीमत प्रति बैरल’ के रूप में बोली जाती हैं। एक बैरल में …….. लीटर होते हैं।

क- 42
ख- 142
ग- 59
घ- 159

5- ‘आर्थिक मूल्य’ और उससे संबंधित अनुपात अक्सर कंपनी का मूल्यांकन निर्धारित करते समय इस्तेमाल किया जाता है। आर्थिक मूल्य की गणना …………. के जोड़ के रूप में की जाती है।

क- बाजार पूंजीकरण + कंपनी के पास मौजूद नकदी
ख- बाजार पूंजीकरण – कंपनी के पास मौजूद नकदी
ग- बाजार पूंजीकरण – बकाया + कंपनी के पास मौजूद नकदी
घ- बाजार पूंजीकरण + बकाया + कंपनी के पास मौजूद नकदी

हल :

1 ग– डाऊ जोन्स का बाजार पूंजीकरण लगभग 4,100 अरब डॉलर का है, जबकि अन्य तीन सूचकांकों का यह आंकड़ा क्रमश: लगभग 2,800 अरब डॉलर, 2,900 अरब डॉलर और 950 अरब डॉलर है।

2 क– जापानी एसडब्ल्यूएफ कुल लगभग 1,285 अरब डॉलर का है, जबकि अन्य तीनों फंड क्रमश: लगभग 800 अरब डॉलर, 375 अरब डॉलर और 140 अरब डॉलर है।

3 ख– 21 मई, 2008 को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में 7 वर्ष बाद पुन: सूचीबध्द हुए इस शेयर की कीमतें 72 रुपये से 55 हजार रुपये तक पहुंच गई थीं और बंद होने के समय शेयर की कीमत 5,217 रुपये थी। बीएसई असाधारण कीमतों में उतार चढ़ाव की जांच कर रहा है।

4 घ

5 घ– यह सामान्य तौर पर कंपनी के संभावित खरीदारों की उस राशि की ओर संकेत करता है जो वे अधिग्रहण के लिए देते हैं। शेयरों के मूल्य के अलावा, खरीदारों को कंपनी की देनदारियां भी उठानी होती हैं। हालांकि उनका बोझ जिस कंपनी में वह निवेश करने वाला है, के पास मौजूद नकदी और नकदी जैसी राशि के कारण कम हो जाता है।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published - June 16, 2008 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट