facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बीएस की क्लास

Last Updated- December 07, 2022 | 8:04 AM IST

1- ………….. हाल ही में एनएसई और एनसीडीएक्स के एक संयुक्त उपक्रम के तहत गठित हुआ है।


क- नैशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल)
ख- पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया (पीएक्सआई)
ग- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स)
घ- इंडोनेक्स्ट

2- वित्त वर्ष 2007-08 में राजस्व के हिसाब से ………. भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।

क- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी)
ख- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)
ग- एचपीसीएल
घ- बीपीसीएल

3- ……….. ने हाल ही में एक फंड लॉन्च किया है जो सिर्फ लैटिन अमेरिका के बाजारों में ही निवेश करेगा।

क- एचडीएफसी म्युचुअल फंड
ख- आईएनजी म्युचुअल फंड
ग- प्रूडेंशियल आईसीआईसीआई म्युचुअल फंड
घ- टेम्पलटन म्युचुअल फंड

4- मई 2008 एन्युअल इंडेक्स रीव्यू के अनुसार, एमएससीआई इमर्जिंग बाजार सूचकांक में भारत का वेट ……… प्रतिशत है।

क- 7.15
ख- 8.15
ग- 6.15
घ- 9.15

5- ………. सूचकांक की ‘मार्केट प्राइस वेटेड’ प्रणाली पर गणना की जाती है।

क- एसऐंडपी 500
ख- बीर्एसई सूचकांक
ग- एसऐंडपी सीएनएक्स निफ्टी
घ- डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल

हल :

1 ख- यह इसी सप्ताह सदस्यता के लिए शुरू हुआ है। पीएक्सआई देशभर में बिजली के लिए स्पॉट एक्सचेंज की तरह काम करेगा और शुरूआत में यह एक दिन आगे के लिए वायदा कारोबार करेगा। एक्सचेंज के कुछ ही महीनों में काम शुरू करने की उम्मीद है।

2 क- आईओसी की कुल बिक्री 3.3 लाख करोड़ रुपये रही। आरआईएल 1.37 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है।

3 ख- आईएनजी लैटिन अमेरिका इक्विटी फंड ओपन एंडेड फंड ऑफ फंड योजना है जो मुख्यतौर पर आईएनजी के लक्जमबर्ग में मौजूद फंड में निवेश करेगी। लग्जमबर्ग में मौजूद फंड लैटिन अमेरिका के देशों से बाहर की कंपनियों के शेयरों में या लैटिन अमेरिका के देशों से बड़ी संख्या में प्राप्त होने वाले राजस्व की कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा।

4 क- यह 7.20 प्रतिशत से थोड़ा-सा कम हुआ है।

5 घ- यहां, शेयरों की सामान्य बाजार कीमतें उनका रैंक होती हैं (न कि बाजार पूंजीकरण, जैसा कि अन्य तीन सूचकांकों में होता है)। जितनी अधिक कीमत होगी, सूचकांक में उतना ही बड़ा रैंक होगा।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published - June 29, 2008 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट