1-अमेरिका में ‘कोर महंर्गाई दर’ का इस्तेमाल महंगाई दर से किया जाता है, जिसमें ……… शामिल नहीं होती
क- खाद्य कीमतें
ख- ऊर्जा कीमतें
ग- खाद्य और ऊर्जा कीमतें
घ- विनिर्मित उत्पाद कीमतें
2- ‘उच्च मुद्रास्फीति’ उसे कहते हैं, जिसमें तीन वर्ष की संचयी महंर्गाई ………. पर पहुंच जाए
क- 50 प्रतिशत
ख- 75 प्रतिशत
ग- 100 प्रतिशत
घ- 125 प्रतिशत
3- 30 जून, 2008 को ………….. देश विश्व में सबसे अधिक मुद्रास्फीति के दौर से गुजर रहा है।
क- जिम्बाबवे
ख- अंगोला
ग- बर्मा
घ- हैती
4- 1990 की शुरुआत में …………?मुद्रा अवस्फीति का मुंह देख चुका है।
क- अमेरिका
ख- जर्मनी
ग- चीन
घ- जापान
5- भारतीय थोक मूल्य सूचकांक ………… को आधार वर्ष की तरह इस्तेमाल करता है।
क- 1981-82
ख- 1993-94
ग- 1997-98
घ- 2000-01
हल :
1 ग-कोर महंगाई दर महंगाई मापने की एक इकाई है, जिसमें उन चीजों को शामिल नहीं किया जाता, जिनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है, जैसे खाद्य उत्पाद और ऊर्जा।?अमेरिका में कोर महंगाई ?के फेडरल रिजर्व की ओर से प्राथमिक मापक कोर निजी उपभोग व्यय का कीमत सूचकांक है।
2 ग- यह महंगाई में प्रत्येक वर्ष 26 प्रतिशत की दर से तीन वर्षों के लिए संयोजित होती है।
3 क- सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक के अनुसार, जिम्बाबवे महंर्गाई दर के मामले में 385 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर है। अन्य तीन देश क्रमश: 76 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 38 प्रतिशत के साथ उससे काफी पीछे हैं।
4 घ- मुद्रा अवस्फीति कीमतों के स्तर में आम गिरावट को कहा जाता है। यह मुद्रास्फीति से ठीक विपरीत है। जापान ने 1990 के दशक की शुरुआत में मुद्रा अवस्फीति का मुंह देख चुका है जो 1980 के दशक के अंत में शेयर और रियल एस्टेट के बुरी तरह टूटने की वजह से हुआ था।
बैंक ऑफ जापान और वहां की सरकार लंबे समय के लिए ब्याज दरों को शून्य केलगभग ला देने के बावजूद उन्हें अपस्फीति की स्थिति से उबर नहीं पाई थी। जुलाई 2006 में शून्य-दर को समाप्त कर दिया गया।
5 ख- 1 अप्रैल, 200 से आधार वर्ष को 1981-82 से बदल कर 1993-94 कर दिया गया।