facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बीएस की क्लास

Last Updated- December 07, 2022 | 12:05 PM IST

1- …………. में से कौन सी पॉलिसी ‘क्षतिपूर्ति अनुबंध’ नहीं है।
क- वैयक्तिक दुर्घटना बीमा
ख- अग्नि बीमा
ग- घरेलू सामग्री बीमा
घ- घर मालिक बीमा


2- ‘सब्रोगेशन’ का सिध्दांत ……….. पॉलिसी पर लागू होता है।
क- अग्नि बीमा
ख- जीवन बीमा
ग- स्वास्थ्य बीमा
घ- दुर्घटना बीमा

3- ……………. ने भारत में ‘मालएश्योरेंस’ की धारणा शुरू की थी।
क- बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस
ख- फ्यूचर जनरली इंश्योरेंस
ग- रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस
घ- मेटलाइफ इंश्योरेंस

4- ……………. बीमा कंपनी का किसी भी विदेशी बीमा कंपनी के साथ गठजोड़ नहीं है।
क- बजाज लाइफ इंश्योरेंस
ख- आईसीआईसी लाइफ इंश्योरेंस
ग- एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस
घ- रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस

हल :

1 क- ‘क्षतिपूर्ति अनुबंध’ बामुश्किल पॉलिसी धारक को हुए किसी नुकसान के लिए हर्जाना देती है, फिर चाहे पॉलिसी की कीमत नुकसान के मुकाबले ज्यादा ही क्यों न हो। हालांकि वैयक्तिक दुर्घटना पॉलिसी ‘लाभकारी पॉलिसी’ होती है, जिसमें पॉलिसी धारक या फिर नामांकित व्यक्ति को बिना वास्तिवक नुकसान को ध्यान में रखे हुए पॉलिसी की पूरी रकम अदा की जाती है।

2 क-  ‘सब्रोगेशन’ उस बीमा कंपनी के लिए कहा जाता है जो किसी दुर्घटना या हादसे के लिए कानूनन जिम्मेवार व्यक्ति या संस्था से हर्जाना लेती है। इससे पहले बीमाकर्ता पॉलिसी की राशि के आधार पर पैसे का भुगतान कर देती है॥यह धारणा आमतौर पर साधारण बीमा पॉलिसियों पर लागू होती है, जैसे अग्नि बीमा या मैरीन बीमा। ये ‘लाभकारी पॉलिसियों’ जैसे जीवन और दुर्घटना पॉलिसियों पर लागू नहीं होती।

3 ख-  ‘मालएश्योरेंस’ बीमा वितरण का एक नया चैनल है, जिसमें मॉल में जल्दी-जल्दी आने वाले शॉपिंग प्रेमियों को बीमा बेचा जाता है।

4 घ- अन्य तीनों बीमा कंपनियों की अलियांज (जर्मनी), प्रूडेंशियल (यूनाइटेड किंग्डम) और स्टैंडर्ड लाइफ (स्कॉटलैंड) के साथ गठजोड़ है।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published - July 20, 2008 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट