facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बीएस की क्लास

Last Updated- December 07, 2022 | 2:46 PM IST

1. ….. में से कौन सी पॉलिसी का हर साल नवीकरण नहीं किया जाता है ?


क- हेल्थ इंश्योरेंस
ख- लाइफ इंश्योरेंस
ग- फायर इंश्योरेंस
घ- होम कंटेंट्स इंश्योरंस

2. इन फंड्स में से कौनसा फंड शून्य दीर्घावधि पूंजीगत लाभ कर के दायरे में आता है है ?

क- फ्रैंकलिन पीई रेशियो फंड
ख- डीएसपी वर्ल्ड गोल्ड फंड
ग- प्रिंसिपल ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड
घ- फिडेलिटी इंटरनेशनल अपॉर्चुनिटीज फंड

3. रायटर्स-सीआरबी इंडेक्स इनमें से किसकी कीमतों के उतार-चढ़ाव का मापक है ?

क- जिंस उत्पाद
ख- सरकारी बॉन्ड
ग- ब्राजीलियन इक्विटी
घ- कला एवं मूर्ति

4. बाजार पूंजीकरण के आधार पर इनमें से कौनसी कंपनी  अमेरिका में सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी है ?

क- माइक्रोसॉफ्ट
ख- एक्सन मोबिल
ग- जनरल इलेक्ट्रिक
घ- वाल मार्ट

5. ईपीएफओ द्वारा स्वीकृत निजी क्षेत्र के इन नए फंड मैनेजरों में कौनसा फंड शामिल नहीं है ?

क- रिलायंस म्युचुअल फंड
ख- एचएसबीसी म्युचुअल फंड
ग- प्रूडेंशियल आईसीआईसीआई म्युचुअल फंड
घ- बिड़ला सन लाइफ म्युचुअल फंड

हल :

1. ख
अन्य तीन पॉलिसी हर साल नवीनीकृत की जाती हैं। वैसे अब कुछ कंपनियां पॉलिसीधारकों को हेल्थ इंश्योरेंस कॉन्ट्रेक्ट्स में शामिल करने की अनुमति दे रही हैं जिसका हर दो साल बाद नवीनीकरण किया जा सकता है।

2. घ

इनमें से पहला ‘फंड ऑफ फंड्स’ है, दूसरा एक गैर-इक्विटी ओरिएंटेड फंड है और तीसरे फंड के तहत भारत से बाहर इसकी राशि का 65 फीसदी का निवेश किया जा सकता है। नए आय कर प्रावधानों के मुताबिक केवल वे म्युचुअल फंड जो भारत में अपनी परिसंपत्तियों का कम से कम 65 फीसदी का निवेश करते हैं, दीर्घावधि पूंजी लाभ पर लगने वाले कर से मुक्त हैं। केवल फिडेलिटी इंटरनेशनल अपॉर्चुनिटीज फंड शून्य दीर्घावधि पूंजीगत लाभ कर के दायरे में आता है।

3. क

यह एनआईएमईएक्स, सीबीओटी, एलएमई, सीएमई और सीओएमईएक्स एक्सचेंजों में शामिल 19 कमोडिटीज से बना है। इन्हें 4 समूहों में अलग-अलग वजन के आधार पर विभाजित किया गया है। ये समूह पेट्रोलियम आधारित उत्पाद हैं।

4. ख
28 जुलाई, 2008 को एक्सन का बाजार पूंजीकरण 427 अरब डालर था। अन्य तीन कंपनियों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 233 अरब डालर, 276 अरब डालर और 220 अरब डालर है।

5. घ

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published - August 4, 2008 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट