1. …….. पर सदस्य बैंकों का स्वामित्व है।
क- यूएस फेडरल रिजर्व
ख- बैंक ऑफ इंगलैंड
ग- बैंक ऑफ इंटरनैशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस)
घ- भारतीय रिजर्व बैंक
2. सेबी ने इक्विटी फंड के लिए एक्सपेंस रेशो की अधिकत अनुमति ……. आधार अंक दी हुई है जो डेट फंड के अनुमति प्राप्त अनुपात से अधिक है।
क- 25
ख- 50
ग- 75
घ- 100
3. वित्त वर्ष 2008-09 के लिए मान्य शेयर बाजार के जरिये बैचे गए इक्विटी शेयरों के लिए अल्पकालिक पूंजी लाभ कर ………. प्रतिशत है।
क- 5
ख- 10
ग- 15
घ- 20
4. अगर अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत गिरती है तो ……… स्थिति हो सकती है।
क- कारोबार का बढ़ता घाटा
ख- कारोबार का गिरता घाटा
ग- बढ़ता विदेशी निवेश
घ- रुपये-डॉलर फॉर्वर्ड प्रीमिया
5. ………संपत्ति कर के तहत नहीं आते
क- सोने के बिस्कुट
ख- पेंटिंग
ग- सोने की ईटीएफ इकाइयां
घ- आवासीय मकानों के अलावा मकान
हल :
1. ग
2. क
इक्विटी फंडों को आवर्ती खर्च के 250 आधार अंकों तक शुल्क लेने की अनुमति है (ऐयूएम योजना के), जबकि डेट फंडों को 225 आधार अंकों तक के लिए अनुमति है।
3. ग
इसे हाल ही में 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है।
4. ख
रुपये की घटती कीमत से भारत का निर्यात सस्ता होता है और निर्यात महंगा। इसलिए सिध्दांत: कारोबार का गिरता घाटा। हालांकि इससे ज्यादातर विदेशी निवेश में भी कमी आती है और अंत: बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये-डॉलर प्रीमिया में बढ़ोतरी भी होती है।
5. ग
अन्य सभी परिसंपत्तियों पर 1 प्रतिशत की दर से संपत्ति कर का भुगतान करना पड़ता है, अगर इन परिसंपत्तियों का निर्धारितबाजार मूल्य 15 लाख रुपये से अधिक हो तो।
क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।