facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बुमराह तैयार, चिंता की कोई बात नहीं: सूर्यकुमार यादव

Last Updated- December 11, 2022 | 3:15 PM IST

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि ‘ चिंता की कोई बात नहीं है’ और यह तेज गेंदबाज पीठ की चोट से उबर कर मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

 बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे। चोट से वापसी कर रहे इस गेंदबाज को टीम प्रबंधन ने थोड़ा और समय देने का फैसला किया  था। 

बुमराह इंग्लैंड दौरे के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।   दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले सूर्यकुमार से ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में जब बुमराह की फिटनेस और टी20 टीम में उमेश यादव को लेकर योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ मुझे किसी खिलाड़ी पर टीम की योजना को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह मेरा विभाग नहीं हैं। इस सवाल का जवाब फिजियो और टीम प्रबंधन दे सकता है।’ 

 उन्होंने कहा, ‘ टीम में हालांकि माहौल अच्छा है और सभी खिलाड़ी फिट और दूसरे मैच के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने बुमराह के बारे में दोबारा पूछे जाने पर कहा, ‘ वह पूरी तरह से तैयार है, चिंता की कोई बात नहीं।’

बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम 208 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रही थी। तेज गेंदबाजों ने 150 से अधिक रन लुटाये। 

 सूर्यकुमार ने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा, ‘ वास्तव में पिछले मैच के बाद हमने कोई चर्चा नहीं की लेकिन मैदान में ओस थी। आपको ऑस्ट्रेलिया को श्रेय देना होगा, वे आक्रामक क्रिकेट खेले।’ 

First Published - September 22, 2022 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट