बुश प्रशासन ने कहा है कि बढ़ती खाद्य कीमतों में जैव ईंधन उत्पादन की भूमिका कम ही है। इसके लिए जैव ईंधन में काम आने वाली फसलों की बिजाई को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
कुछ अर्थशास्त्रियों एवं खाद्य वैज्ञानिकों का कहना है कि जैव ईंधन के उत्पादन को कम किया जाना चाहिए क्योंकि यह बढ़ती खाद्यान्न लागत का प्रमुख कारक है। बुश प्रशासन की आर्थिक सलाहकारों की परिषद के अध्यक्ष एडवर्ड लाजीयर ने सीनेट की विदेश संबंध समिति की सुनवाई में कहा कि खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी में जैव ईंधन की हिस्सेदारी बहुत कम है।