facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ऑनलाइन बीमा खरीदने पर मिल सकता है फायदा! जानिए IRDAI ने क्या कहा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 PM IST

लोग अक्सर इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले उससे मिलने वाले फायदे और उसकी प्रीमियम से जुड़ी जानकारी लेते हैं। हालांकि, ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने की फैसिलिटी से लोग अपनी पॉलिसी से जुड़ी जानकारी घर बैठे आसानी से ले सकते हैं। अगर आप भी इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की योजना बना रहे हैं तो आप भी ई-इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं। क्योंकि जल्द ही इंश्योरेंस कंपनियां प्रीमियम पर अच्छा डिस्काउंट दे सकती हैं। 

दरअसल, बीमा रेगुलेटर इरडा (इंश्यूएंस ऑफ ई-इंश्योरेंस पॉलिसी) ने बताया है कि अगर ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म से बीमा खरीदते हैं तो उन्हें बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम पर डिस्काउंट दिया जाना चाहिए।

इरडा ने यह भी कहा की यह डिस्काउंट पॉलिसी पर अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार होना चाहिए। 

जानिए इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी के बारे में

आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक इंश्योरेंस पॉलिसी एक डिजिटली हस्ताक्षरित दस्तावेज होता है। अगर आप ई-इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो आपको इंश्योरेंस कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में रजिस्टर्ड इंश्योरेंस डिपॉजिटरी के जरिए इंश्योरेंस बेचा है। 

साथ ही इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे इरडा (IRDA) के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। 

जानिए ई-इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े प्रस्तावित बदलाव के बारे में

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवेदन लेना और सर्विस देना

सभी आवेदनों के लिए लिए ई-इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा
ई-इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए इलेक्ट्रॉविक इंश्योरेंस अकाउंट के इस्तेमाल को अनिवार्य करना

पॉलिसी खरीदने का विकल्प

आप पॉलिसी खरीदने के लिए दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं यानी इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल।

इलेक्ट्रॉनिक इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए ग्राहकों का ई-प्रपोजल फॉर्म तभी मान्य माना जाना चाहिए जब उसमें डिजिटल सिग्नेचर या फिर आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से ई-सिग्नेचर किए गए हों।

First Published - October 5, 2022 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट