ICAI CA Final Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कर चुके उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट- icai.org से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार ग्रुप A की फाइनल परीक्षा 1 से 7 नवंबर के बीच होगी जबकि ग्रुप B के लिए फाइनल परीक्षा 10 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट- icaiexam.icai.org पर जाएं।
स्क्रीन पर दिख रहे CA Final Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड भरें।
अब ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, अब स्क्रीन पर सीए फाइनल एडमिट कार्ड दिखाई देगा
डाउनलोड बटन पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
गड़बड़ी हो तो ICAI हेल्पडेस्क पर सूचित करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी हो तो पंजीकृत उम्मीदवार दिए गए इमेल examhelpline@icai.in की मदद से ICAI के हेल्पडेस्क को अपनी परेशानी बताकर जल्द से जल्द समाधान पा सकते हैं। एडमिट कार्ड का प्रिंट लेना न भूलें ताकि भविष्य में जरूरत के समय एडमिट कार्ड पेश किया जा सकें।