facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दस हजार करोड़ रुपये की लागत से नयी दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। 

मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । 

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि रेल के साथ प्रधानमंत्री का भावनात्मक जुड़ाव है और सरकार ने सुरक्षा, यात्री सुविधा, तकनीक सहित रेलवे के हर आयाम पर ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को लेकर मंत्रिमंडल ने एक बड़ा निर्णय लिया है। 

उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास के लिये दस हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सरकारी बयान के अनुसार, इन स्टेशनों के विकास से 35,744 नये रोजगार के अवसर सृजित होंगे, दैनिक यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा तथा निवेश एवं अतिरिक्त कारोबारी अवसर के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी । 

रेल मंत्री ने बताया कि देश में 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। इनमें से 47 स्टेशनों के काम के लिये निविदा जारी की गई है और 32 पर काम चालू भी हुआ है। उन्होंने कहा कि अब नयी दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई स्टेशनों के विकास के लिये आज दस हजार करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई। 

ने बताया कि इसके तहत इन स्टेशनों पर ‘रूफ प्लाजा’ बनाया जायेगा जहां फूड कोर्ट, छोटे बच्चों के खेलने के लिए छोटी सी जगह, स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिये एक स्थान आदि होगा । यहां सफाई पर खास ध्यान दिया जायेगा तथा दिव्यांगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। 

First Published - September 28, 2022 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट