facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कॉल ड्राप बन रही परेशानी:सर्वे

Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

देश में करीब 56 प्रतिशत लोग ‘कॉल ड्रॉप’ और कॉल नेटवर्क से परेशान है। एक सर्वेक्षण में यह पाया गया। ऑनलाइन मंच लोकलसर्किल की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, कॉल की गुणवत्ता पर केंद्रित एक सर्वेक्षण भारत के 339 जिलों में किया गया। सर्वेक्षण में पाया गया कि 56 प्रतिशत लोग कॉल नेटवर्क और कॉल ड्रॉप जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। 
जबकि 82 प्रतिशत लोगों को नेटवर्क की समस्या से निपटने के लिए डेटा या वाईफाई कॉल का सहारा लेना पड़ता हैं। यह पूछे जाने पर कि पिछले तीन महीनों में उनके लगभग कितने प्रतिशत कॉल को खराब नेटवर्क या कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ा।
 37 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि 20 से 50 प्रतिशत कॉल में इस तरह की परेशानी आई। सर्वेक्षण में 8,364 उत्तरदाताओं में से 91 प्रतिशत ने कहा कि वे कॉल नेटवर्क और ड्रॉप कॉल से परेशान हैं, जबकि 56 प्रतिशत लोगों का कहना था कि यह गंभीर समस्या है। यह सर्वेक्षण देशभर में 31,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। 

First Published - September 5, 2022 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट