facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सीबीआई ने BSF के चिकित्सा अधिकारी को गिरफ्तार किया

Last Updated- December 11, 2022 | 1:32 PM IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती में अनियमितताओं के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चिकित्सा अधिकारी करनैल सिंह को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिंह को मंगलवार को हिरासत में लिया गया था और उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीबीआई की प्राथमिकी में जम्मू कश्मीर के अखनूर में एक कोचिंग संस्थान के मालिक अविनाश गुप्ता और बेंगलुरु की एक कंपनी का भी नाम शामिल है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जुलाई में अनियमितताओं के आरोपों के बाद पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था और चयन प्रक्रिया मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। आरोप है कि 27 मार्च को आयोजित लिखित परीक्षा में अनियमितताएं हुई थीं।

पांच अगस्त को छापेमारी के बाद जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘परीक्षा के नतीजों की घोषणा चार जून, 2022 को हुई थी। परीक्षा में कदाचार के आरोप लगे थे। जम्मू कश्मीर सरकार ने मामले में एक जांच समिति का गठन किया था। आरोप थे कि आरोपी ने जेकेएसएसबी के अधिकारियों, बेंगलुरु की निजी कंपनी, लाभार्थी उम्मीदवारों एवं अन्य के साथ साजिश रची और उप-निरीक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं कीं।’’

बयान में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट में यह पता चला कि जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों से चयनित उम्मीदवारों का ‘‘असमान्य रूप से अधिक प्रतिशत’’ था। इसके अनुसार, ‘‘प्रश्नपत्र तैयार करने का जिम्मा बेंगलुरु की निजी कंपनी को सौंपे जाने में भी जेकेएसएसबी द्वारा कथित रूप से नियमों का उल्लंघन पाया गया।’’

First Published - October 19, 2022 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट