facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:31 PM IST

शुक्रवार सुबह दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने उस जानकारी के साथ ही अपने ट्वीट में यह भी लिखा है, “हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है।”रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में एक्साइज स्कैम मामले में सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की है। इसी मामले में मनीष सिसोदिया के घर पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है।वहीं सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।

साथ ही सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए लिखा है, ‘ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें।’दिल्ली के उपराज्यपाल ने राजधानी की नई आबकारी नीति में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर पिछले महीने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार को निर्देश दिया था कि वह एक रिपोर्ट जमा करके यह बताएं कि किन-किन सरकारी अफसरों और प्रशासकों ने नियमों की अवहेलना की है।

बचाव में उतरे कई नेता

छापे के बाद सिसोदिया के बचाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने ट्वीट किया। केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। वो इसे ये रोकना चाहते हैं। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर रेड और गिरफ्तारी की गई है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

इस छापेमारी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने ट्वीट किया कि मनीष सिसोदिया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं। आज US के सबसे बड़े अखबार NYT ने फ्रंट पेज पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर CBI भेज दी। ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा?

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में जीत के बाद सीएम केजरीवाल की प्रतिष्ठा पूरे देश में बढ़ी है। ये चीज केंद्र सरकार को हजम नहीं हो रही है। दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य नीति को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी को नींद नहीं आती है। मोदी जी मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप केजरीवाल और दिल्ली की शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल को रोक नहीं पाएंगे।
 

First Published - August 19, 2022 | 9:16 AM IST

संबंधित पोस्ट