facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्टॉक प्रबंधन के लिए केंद्र ने किया दोगुना चावल वितरण

Last Updated- December 11, 2022 | 1:53 PM IST

केंद्र सरकार ने अपने भंडारण के प्रबंधन के लिए इस साल जून से अगस्त के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के माध्यम से पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुने से ज्यादा चावल वितरित किया है।
इस अवधि के दौरान गेहूं की आवंटित मात्रा करीब एक चौथाई कम कर दी गई। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की वेबसाइट के स्टॉक के आंकड़ों से यह जानकारी मिलती है। स्टॉक की रणनीति कारगर नजर आ रही है क्योंकि हाल के अनाज के स्टॉक के स्तर के हिसाब से भारत के पास मार्च 2023 के अंत तक के लिए पर्याप्त स्टॉक है।
गेहूं की जगह चावल देने की रणनीति मई और जून में अपनाई गई थी क्योंकि वित्त वर्ष 23 में गेहूं की खरीद में करीब 57 प्रतिशत कमी आई थी। कुछ खबरों के मुताबिक सरकार को उम्मीद है कि सभी जरूरतें पूरी करने के बाद मार्च 2023 के अंत तक भारत के पास करीब 113 लाख टन गेहूं और 236 लाख टन चावल केंद्रीय पूल में होगा। यह गेहूं की 75 लाख टन और चावल के 136 लाख टन बफर की जरूरतों से उल्लेखनीय रूप से अधिक होगा।
कुछ दिन पहले जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘एनएफएसए, अन्य कल्याणकारी योजनओं और पीएमजीकेएवाई के सातवें चरण की जरूरतें पूरी करने के बाद 1 अप्रैल 2023 को एफसीआई के पास बफर मानकों की तुलना में ज्यादा अनाज रहेगा।’
बहरहाल चावल और गेहूं के वितरण की व्यवस्था में बदलाव के बाद के अनाज के स्टॉक के विश्लेषण से पता चलता है कि जून और सितंबर के बीच सरकार ने 86.6 लाख टन चावल और 63.2 लाख टन गेहूं का वितरण किया है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान सरकार ने करीब 30.9 लाख टन चावल और 8.71 लाख टन गेहूं का वितरण किया था।
इस तरह से सरकारी खरीद कम रहने की वजह से कम स्टॉक के कारण जहां गेहूं की मात्रा कम कर दी गई वहीं उसकी जगह पर्याप्त चावल का वितऱण किया गया है।
मोटे अनुमान के मुताबिक जून के बाद से गेहूं और चावल की उठान करीब 80 लाख टन रही है, जिसमें 20 लाख टन गेहूं और 60 लाख टन चावल शामिल है। यह उठान पीडीएस और पीएमजीकेएवाई दोनों मिलाकर है। 16 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक करीब 224.5 लाख टन चावल और 240.9 लाख टन गेहूं एफसीआई के पास केंद्रीय पूल में था। चावल के स्टॉक में मिलों पर पड़ा 95.8 लाख टन धान शामिल नहीं है।
 

First Published - October 10, 2022 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट