facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश में मंकीपॉक्स से पहली मौत की पुष्टि, केंद्र ने टास्क फोर्स का किया गठन

Last Updated- December 11, 2022 | 5:08 PM IST

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने सोमवार को केरल के त्रिशूर जिले के पुन्नयूर निवासी एक 22 वर्षीय युवक  की मौत मंकीपॉक्स से होने की पुष्टि की है। यह देश में मंकीपॉक्स से मृत्यु का पहला मामला है।
 

युवक 22 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से वापस आया था जहां उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इलाज के दौरान युवक की 30 जुलाई को त्रिशूर के चावक्कड़ के पास एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। केरल में अब तक चार मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं, जबकि दिल्ली में भी एक मामला सामने आया है। केंद्र सरकार ने नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता में देश में मंकीपॉक्स के मामलों को देखने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

 
 
सूत्रों के अनुसार पहले अलाप्पुझा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में युवक के नमूनों का परीक्षण किया गया और जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो विस्तृत जांच के लिए नमूने पुणे भेजे गए। राज्य सरकार ने पहले ही मृतक युवक के संपर्क में आने वाले करीब 15 लोगों को एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन करने का आदेश दिया था। 

 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 जुलाई को युवक से जांच के लिए सैंपल लिए गए थे और 20 जुलाई को यूएई में युवक के रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन इसके बावजूद उसने केरल की यात्रा की। राज्य सरकार द्वारा 19 जुलाई को ही हवाई अड्डों पर इसके लिए जांच शुरू कर दिया गया था लेकिन फिर भी अधिकारी युवक के मामले का पता लगाने में विफल रहे। चिंता की बात यह है कि उसके संपर्क में आने से प्रभावित लोगों की संख्या अधिक भी हो सकती है क्योंकि उसने अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल भी खेला था।

 
युवक के परिवार ने 27 जुलाई के बाद उसकी हालत बिगड़ने के बाद यूएई में किए गए परीक्षणों के बारे में अधिकारियों को सूचित किया । युवक का अंतिम संस्कार  31 जुलाई को कोविड -19 के के प्रोटोकॉल के हिसाब से किया गया था।  रविवार को जिला चिकित्सा अधिकारी ने पुन्नयूर में एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसके बाद सोमवार को पंचायत द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। चार मामले सामने आने के बाद, अधिकारियों ने हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि अधिकारिओं का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन एक स्वस्थ और जवान व्यक्ति की मृत्यु लोगों के बीच डर पैदा कर रहा हैं।
राज्य सरकार ने भी युवक की मौत की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया है।  केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि सरकार इलाज में  देरी के कारणों की जांच करेगा।  दूसरी तरफ केंद्र की टास्क फोर्स राज्य सरकार को बीमारी से निपटने और प्रसार को रोकने  में मदद करेगी।  अब तक दुनिया भर में मंकीपॉक्स के लगभग 21,000 मामले सामने आए हैं, जिसमें मौतों की दर कोविड की तुलना में काफी कम है।
 
 

First Published - August 1, 2022 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट