facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गैस हादसे में और मुआवजा मांगने को इच्छुक केंद्र

Last Updated- December 11, 2022 | 1:51 PM IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा है कि 1984 में भोपाल गैस रिसाव से हुई मौतों और घायलों के लिए वह डाऊ केमिकल्स, यूनियन कार्बाइड व अन्य से 7,500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर अपनी 12 साल पुरानी उपचारात्मक याचिका को आगे बढ़ाने को इच्छुक है। यूनियन कार्बाइड ने पहले ही 3,900 करोड़ रुपये से ज्यादा भुगतान कर दिया है। समीक्षा याचिका खारिज कर दी गई है,  ऐसे में पीड़ितों के सामने उपचारात्मक याचिका अंतिम विकल्प है।
अटार्नी जनरल आर वेंकटरमानी ने न्यायमूर्ति संजय किसन कौल के अध्यक्षता वाले 5 न्यायधीशों के पीठ से कहा कि त्रासदी हर रोज सामने आ रही है और पीड़ितों को लावारिस नहीं छोड़ा जा सकता। वरिष्ठ वकील संजय पारिख और वकील करुणा नंदी ने पीड़ितों की तरफ से कहा कि फैसला करने के पहले आपदा के पीड़ितों की बात सुनी जानी चाहिए।

अटार्नी जनरल ने कहा कि सरकार इस मामले को आगे बढ़ाना चाहती है और घटना के बारे में सूचना एकत्र कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बहरहाल नंदी ने कहा कि पीड़ितों के लिए सिर्फ मुआवजा देने का मसला नहीं है बल्कि इस मामले में कंपनी की आपराधिक भूमिका की भी जांच किए जाने की जरूरत है।       

First Published - October 11, 2022 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट