facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहलायेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था। ऐसा इसलिए क्यूंकि इसके निर्माण में केंद्र सरकार के अलावा पंजाब और हरियाणा की भी हिस्सेदारी है। लेकिन इस खींचा-तानी के बीच आज चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदल गया है। बुधवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने नामबदली का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। 

बता दें, नामबदली की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में ही करदी थी । प्रधानमंत्री ने कहा था कि भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्होंने श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसके तहत चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। 

इस मौके पर पंजाब के CM भगवंत मान, हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, अनिल विज और दोनों राज्यों के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय और बीएल पुरोहित भी उपस्तिथ रहे।

आपको बता दें, नमबदली का निर्णय पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक के बाद लिया गया है। बैठक में दोनों पक्ष ने इस नाम पर सहमती दी थी।

First Published - September 28, 2022 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट