facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chhattisgarh Election: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 8 विधायकों का नाम नहीं होने पर BJP ने साधा निशाना

Advertisement

छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- October 15, 2023 | 6:14 PM IST
Congress

Chhattisgarh Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा विधायकों पर फोड़ने का प्रयास कर रही है।

साव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जारी सत्तारूढ़ कांग्रेस की पहली सूची में आठ मौजूदा विधायकों का नाम नहीं होने के बाद यह टिप्पणी की है।

साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नवरात्रि के पहले दिन अपनी पहली सूची जारी करके ‘सनातनी’ (हिंदू धर्म समर्थक) होने का दिखावा कर रही है, लेकिन कवर्धा, बिरनपुर और मोहला मानपुर में (सांप्रदायिक) घटनाएं सनातन धर्म तथा उसके अनुयायियों के प्रति पार्टी की नफरत को दर्शाती हैं।

छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान

छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी कैबिनेट के 12 सहयोगियों और राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत समेत 22 विधायकों का नाम शामिल हैं।

पार्टी ने आठ मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जबकि राज्य इकाई के प्रमुख और सांसद दीपक बैज को उम्मीदवार बनाया है।

साव ने कहा, “जिस तरह से कांग्रेस ने आठ विधायकों को टिकट देने से इनकार कर दिया है, उससे पता चलता है कि भूपेश बघेल ने अपनी सरकार की विफलता के लिए अपने विधायकों पर दोष मढ़ दिया है। कांग्रेस ने उन उम्मीदवारों को फिर से मैदान में उतारा है, जिन्होंने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है। यह (सत्ता बरकरार रहने पर) पार्टी के घोटाला करने के इरादे को दर्शाता है।”

भाजपा नेता ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जनता इस तरह के कदमों से वाकिफ है और चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि सूची संतुलित है, क्योंकि इसमें पुराने और नए चेहरे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सूची नवरात्रि के ‘शुभ दिन’ जारी की गई है और पार्टी को ‘भगवान का आशीर्वाद’ मिलेगा। बैज ने कहा, “पहले चरण (7 नवंबर को) में जिन 20 सीट पर मतदान होना है, उनमें से 19 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। जगदलपुर के लिए उम्मीदवार का नाम शाम तक घोषित किया जाएगा। हम (90 सदस्यीय सदन में) 75 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल करेंगे।”

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 6:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement