facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, सेंसेक्स 67 हजार के पार

Advertisement

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 376.24 अंक की उछाल लेकर 67,171.38 तक चला गया था।

Last Updated- July 19, 2023 | 4:36 PM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

स्टॉक मार्केट (Stock Market today) में बुधवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा और विदेशों निवेशकों की जोरदार खरीदारी तथा वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख के साथ बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) नए रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयर में तेजी से भी बाजार को समर्थन मिला।

लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (bse sensex)302.30 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी लेकर 67,097.44 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 376.24 अंक की उछाल लेकर 67,171.38 तक चला गया था।

इसी तरह एनएसई का निफ़्टी भी 83.90 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 19,833.15 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ। करोबार के दौरान निफ़्टी 19,851.70 के नए रिकॉर्ड लेवल तक भी पहुंच गया था।

इन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों ने NTPC, बाजार फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, टाटा मोटर्स, आईटीसी (ITC Stock price), पावर ग्रिड के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

इंडसइंड बैंक का शेयर 2 प्रतिशत चढ़ा

मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,124.50 करोड़ रुपये के मुनाफे की घोषणा के बाद इंडसइंड बैंक का शेयर बुधवार को 2 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक गिरावट में बंद हुए।

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को अपनी खरीदारी गतिविधि जारी रखी और उन्होंने 2,115.84 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सेशन में तेजी

इससे पहले मंगलवार को BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 205.21 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 66,795.14 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी (Nifty) 37.80 अंक यानी 0.19 फीसदी चढ़कर 19,749.25 अंक पर बंद हुआ था। इसी के साथ स्टॉक में आज लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement