facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मुंबई के पास बंदरगाह पर 502 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त

Last Updated- December 11, 2022 | 1:58 PM IST

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नवी मुंबई के न्हावाशेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम से अधिक ‘‘उच्च गुणवत्ता’’ वाली कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा कि यह हाल के दिनों में समुद्री कंटेनरों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश के दौरान कोकीन बरामद होने के सबसे बड़े मामलों में से एक है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ गुरुवार को जब्त किया गया। 

इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "DRI की मुंबई जोनल यूनिट को खेप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका से न्हावाशेवा बंदरगाह लाया गया था। इसके बाद कंटेनर की पहचान की गई और DRI अधिकारियों की उपस्थिति में उसे खोला गया, जिसमें हरे सेब के बक्से के अंदर बड़ी संख्या में, उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन से बनी ईंट रखी मिलीं। प्रत्येक का वजन लगभग एक किलोग्राम था।" 

विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच के दौरान ऐसी कुल 50 ईंट बरामद हुईं, जिनका वजन 50.23 किलोग्राम था और इनकी कीमत 502 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने कहा कि यह कंटेनर उसी आयातक द्वारा भारत लाया गया था, जिसे डीआरआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाशी में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई संतरे की एक खेप से 198 किलोग्राम ‘मेथम्फेटामाइन’ और नौ किलोग्राम कोकीन जब्त करने के मामले में गिरफ्तार किया था। 

उन्होंने कहा कि आयातक को डीआरआई अधिकारियों ने स्वापक औषिध एवं मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। 

First Published - October 8, 2022 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट