facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

किरदारों का कॉमिक अवतार

Last Updated- December 06, 2022 | 11:43 PM IST

टीवी धारावाहिकों का नशा तो कुछ ऐसा ही होता है कि हर काम छोड़कर लोग-बाग घंटों टीवी से चिपके रहते हैं।


और कभी अगर धारावाहिक छूट जाए तो बस हाल न पूछिए। मानों किसी मर्ज की दवा लेना भूल गए हों। तो जनाब, इस कष्ट को दूर करने का बीड़ा उठाया है, स्टार प्लस ने। जो आपके चहेते किरदारों को अब टीवी से निकाल कर ला रहा है कॉमिक की दुनिया में यानी कोई एपीसोड छूट भी जाए तो कोई गम नहीं, जब चाहे देख लीजिए।


लेकिन फिलहाल इन्हें पढ़ने की एक ही शर्त है और वह यह कि आपको अंग्रेजी आनी चाहिए। हालांकि जल्द ही इन्हें हिंदी, गुजराती, मराठी के अलावा चार दक्षिण भारतीय भाषाओं में बाजार में उतारा जाएगा।


स्टार प्लस चैनल ने हाल ही में अपने चार कार्यक्रमों पर आधारित कॉमिक को बाजार में उतारा है। नया ऑफिस-ऑफिस, पृथ्वीराज चौहान, साराभाई वर्सेस साराभाई और लाफ्टर चैलेंज पर आधारित 48 पेज की कॉमिक का दाम 35 रुपये रखा गया है। यह आर्चीज स्टोर के अलावा दूसरे बुक स्टोरों में भी मिलेंगी।


स्टार प्लस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (लाइसेंसिंग और मर्केंडाइजिंग) नानेट डीसूजा ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि चैनल की इस कोशिश में उसके साथ सहयोग कर रही है प्रकाश बुक्स। नानेट का कहना है, ‘प्रकाश बुक्स को 60 वर्षों का अनुभव है और उनसे बेहतर साझीदार और कौन हो सकता था।’


चैनल कॉमिक किताबों के कारोबार में कितना खर्च करने वाला है, इस पर नानेट ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह काम प्रकाशक का है, हम तो कंटेंट उपलब्ध करवाते हैं। चैनल सिर्फ 4 कॉमिक तक ही नहीं सिमटे रहना चाहता है बल्कि वह कई और धारावाहिकों पर आधारित कॉमिक बाजार में उतारने का इरादा रखता है। ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ को भी जल्द ही कॉमिक की शक्ल में पेश किया जाएगा।


यही नहीं चैनल उन महिलाओं को भी लुभाने की तैयारी है, जो पढ़ना पसंद करती हैं। स्टार परिवार फैशन गाइड, रसोई और होम लिनन से जुड़ी किताबें पेश कर चैनल उन्हें खींचने की पूरी कोशिश करेगा। किताबों से पहले चैनल अपने धारावाहिकों के कपड़ों की रिटेलिंग बिग बाजार के साथ मिल कर कर रहा है और इसी के साथ अब चैनल ने धारावाहिकों में इस्तेमाल होने वाले आभूषणों के डिजाइनों को भी सिया ज्वेलरी और फॉरएवर के साथ मिल कर बाजार में उतारने का विचार बनाया है।

First Published - May 15, 2008 | 1:26 AM IST

संबंधित पोस्ट