facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मेडिकल उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद का गठन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:17 PM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज कहा कि भारत ने मेडिकल उपकरणों के लिए निर्यात संवर्धन परिषद का गठन किया है। एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद औषधि विभाग के अधीन होगी। इसका मुख्यालय नोएडा में होगा। साथ ही इसके कार्यालय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी होंगे। परिषद निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनके उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

एसोसिएशन आफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी) के फोरम कोऑर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा, ‘यह बहुत अच्छी खबर है। इससे भारत के मेडिकल उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। मेडिकल उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी और आखिरकार भारत सरकार के डीओपी के तहत इसका गठन हो गया है। इस रणनीतिक कदम से निर्यात को बढ़ाने की दिशा में दीर्घकालीन लाभ होगा और मेडिकल उपकरण क्षेत्र में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि को बल मिलेगा।’

भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 23,766 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरणों का निर्यात किया, जो इसके पहले के 19,736 करोड़ रुपये के निर्यात की तुलना में अधिक है।

First Published - September 21, 2022 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट