facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चुनाव लड़ना विश्वासघात नहीं

Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 PM IST

तिरुवनंतपुरम से तीन बार सांसद रहे शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका मानना है कि पार्टी को देश के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए संगठनात्मक कमियों को दुरुस्त करना होगा। शाइन जैकब के साथ साक्षात्कार में शशि थरूर ने पार्टी के बारे में अपने नजरिये, अध्यक्ष पद के चुनाव, नेहरू परिवार के प्रति वफादारी, उनकी उम्मीदवारी का विरोध करने वाले वरिष्ठ नेताओं और अपने विरोधियों द्वारा गैर-हिंदी भाषी होने के आरोपों के बारे में बात की। 
आप अपनी जीत की संभावनाओं को कैसे देखते हैं? आपको कहां से समर्थन मिल रहा है?
मैंने कभी बिना जीत के चुनाव नहीं लड़ा। तिरुवनंतपुरम में मेरे आने से पहले लगातार दो चुनावों में वामपंथियों ने यह सीट जीती थी लेकिन इस सीट पर मेरी तीन बार लगातार जीत अब तक इसी दृष्टिकोण को सही साबित करती है। मैं इस बात की सराहना करता हूं कि मुझे व्यापक रूप से इस दौड़ में कमजोर प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है और कई लोगों का मानना है कि संगठन यथास्थिति बरकरार रखने के लिए अपने हितों की रक्षा करेगा। लेकिन मेरा मानना है कि सही काम करने के लिए अपने दृढ़ विश्वास का साहस होना चाहिए, भले ही लोग किसी भी संभावित परिणाम के बारे में सोचें।
मेरे अभियान को देश भर के आम कांग्रेसियों और महिलाओं से जो फीडबैक मिला है, वह अविश्वसनीय रूप से सकारात्मक और प्रभावशाली है। मैंने चुनाव में खड़े होकर औसत कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए एक आवाज बनने की कोशिश की है और मेरी उम्मीदवारी हमारी मौजूदा कार्यप्रणाली में एक निश्चित बदलाव ला रही है। जिन लोगों ने मेरे नामांकन पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं, उनमें से अधिकांश सामान्य युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो कांग्रेस में सुधार की मांग कर रहे हैं। मैं अभियान के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उनके बढ़ते समर्थन का आभार जता सकता हूं।
एक प्रमुख मुद्दा मतपत्र की गोपनीयता का है। कुछ कार्यकर्ताओं को कुछ नेताओं द्वारा एक निश्चित तरीके से मतदान करने के ‘निर्देश’ दिए गए हैं और अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें चुनाव परिणामों की भी चिंता है। मैं सभी से प्राथमिकता के आधार पर वोट देने का आग्रह कर रहा हूं क्योंकि चुनाव प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि किसी को भी पता न चले कि किसने कैसे और कहां मतदान किया।
मेरे चुनाव मैदान में उतरने से पहले मुझे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आश्वासन दिया है कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का स्वागत करते हैं। वे खुद तटस्थ रहेंगे और किसी भी ‘आधिकारिक उम्मीदवार’ का समर्थन नहीं करेंगे।
आपके विरोधी नेहरू परिवार के प्रति आपकी वफादारी पर सवाल उठाते हैं। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
वे या तो दुर्भावनापूर्ण तरीके से ऐसा करते हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया के भीतर असंतोष और अव्यवस्था फैले या फिर वे अपनी अज्ञानता की वजह से ऐसा करते हैं। क्या मेरा चुनाव लड़ना विश्वासघात का संकेत है? अगर ऐसा ही होता तब राहुल गांधी कुछ नेताओं के फोन कॉल सुनने से इनकार क्यों करेंगे, जब उन्होंने उनसे कहा कि वे मुझे इस चुनाव से हटने के लिए कह दें?  मेरा लेखन और किताबें, नेहरू की विरासत को दी गई श्रद्धांजलि है और इनमें भारत के बहुलवादी दृष्टिकोण के प्रति मेरी गहरी प्रतिबद्धता की बात की गई है।
अगर आप अध्यक्ष चुने जाते हैं, तब कांग्रेस में फिर से जान फूंकने के लिए आपकी रणनीति क्या होगी?
अध्यक्ष पद पर चाहे जो भी निर्वाचित हो लेकिन तात्कालिक प्राथमिकता जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए वह एक रोडमैप तैयार करना और उसे लागू करना है जो पार्टी को 2014 और 2019 में पार्टी के लिए मतदान करने वाले 19 प्रतिशत मतदाताओं से परे अपील का एक तरीका खोजने की अनुमति दे। पार्टी को उन लोगों का ध्यान आकृष्ट करना होगा जिन्होंने उन दो चुनावों में कांग्रेस को वोट नहीं दिया और भाजपा में चले गए और इनमें से अधिकांश ने हिंदुत्व के मुद्दे से इतर अन्य कारणों से ऐसा किया।
कांग्रेस के सामने दोहरी चुनौती है: हमें संगठनात्मक और संरचनात्मक कमियों को दुरुस्त करने के लिए काम करने की आवश्यकता है। मेरे विचार से इसका जवाब, प्रभावी नेतृत्व और संगठनात्मक सुधार की मिली-जुली कार्यप्रणाली में निहित है। हमें शक्ति का विकेंद्रीकरण करने और पार्टी के जमीनी पदाधिकारियों को सही मायने में सशक्त बनाने के लिए पार्टी में संगठनात्मक संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। 
आप हिंदी भाषी राज्य से ताल्लुक नहीं रखते, क्या यह आपके लिए एक बाधा साबित होगा?
कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी और पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि इस चुनाव में कोई भी ‘आधिकारिक उम्मीदवार’ नहीं है जिसे पार्टी या आलाकमान का समर्थन प्राप्त हो। दोनों उम्मीदवारों में से न तो मैं और न ही मेरे सम्मानित प्रतिद्वंद्वी, हिंदी भाषी राज्य से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन क्या यह कहीं लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष हिंदी भाषी राज्य से होना चाहिए? बल्कि इसके विपरीत, कांग्रेस के समृद्ध इतिहास में, ऐसे कई उदाहरण आपको मिल जाएंगे जब पार्टी का नेतृत्व दक्षिणी राज्यों के नेताओं ने किया था जैसे कि कामराज, एस निजलिंगप्पा, नीलम संजीव रेड्डी, नरसिंह राव आदि। 
क्या आप अपने सभी मतदाताओं से सीधे संपर्क करने की कोशिश करेंगे?
हमें संपर्क नंबरों की एक सूची दी गई  लेकिन उनमें से कुछ अमान्य हैं। मेरी टीम और मैं मतदान प्रतिनिधियों को अपना संदेश देने के लिए कई चैनलों का उपयोग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मीडिया में मेरे साक्षात्कार वे सभी लोग देख और सुन रहे होंगे जिनसे हम सीधे संपर्क नहीं कर सके।
आपको अपने गृह राज्य से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है और एके एंटनी सहित अन्य प्रमुख नेता भी समर्थन नहीं दे रहे हैं, ऐसा क्यों?
इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि शीर्ष स्तर पर रहने वाले लोग निचले स्तर से होने बदलाव का स्वागत नहीं करते हैं! मैं औसत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने की कोशिश कर रहा हूं जो परिवर्तन और सुधार की मांग कर रहा है।

First Published - October 16, 2022 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट