facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Coronavirus Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2,756 नए केस, एक्टिव मरीजों की भी संख्या हुई कम

Last Updated- December 11, 2022 | 1:58 PM IST

 भारत में कोविड-19 के 2,756 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,12,013 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 21 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,799 हो गई है।

इसमें केरल द्वारा मौत के कुछ मामलों को कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में शामिल किए गए 16 मामले भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है।

बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 658 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.15 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,54,621 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 218.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस से जिन पांच मरीजों की मौत हुई है उनमें से दो की मौत महाराष्ट्र में तथा एक-एक मरीज की मौत दिल्ली, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में हुई है।

First Published - October 9, 2022 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट