facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Coronavirus Update: भारत में 6,093 नए मामले दर्ज, 24 घंटे में 31 लोगों की मौत

Last Updated- December 11, 2022 | 3:45 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 6,093 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए हैं। अब COVID-19 मामलों की कुल संख्या 4,44,84,729 हो गई, जबकि एक्टिव मामले घटकर 49,636 हो गए हैं।

सुबह 8 बजे अपडेट किये गए स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, 31 नई मौतों के बाद, मरने वालों की संख्या 5,28,121 हो गई है। 

मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव मामले कुल संक्रमण के केवल 0.11 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर COVID-19 रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गया है।

वहीं 24 घंटे में दर्ज किये जाने वाले सक्रिय COVID-19 मामले में भी 706 मामलों की कमी आयी है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 8 सितंबर तक COVID-19 के 88,87,10,787 सैम्पल्स का परीक्षण किया गया है। इनमें से 3,16,504 सैम्पल्स की जांच गुरुवार को की गई थी ।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में Covid  मामले कुछ ऐसे हैं :

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 1.06 प्रतिशत की पाजिटिविटी रेट के साथ 123 नए Covid-19 मामले दर्ज किए गए। वहीँ चार मरीज़ों को अपनी जान गवानी पड़ी। 

तमिलनाडु में शुक्रवार को 436 नए Covid-19 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद राज्य में कुल एक्टिव मामले 35,72,802 हो गए। 

मध्य प्रदेश में 47 नए मामले सामने आने के बाद, शुक्रवार को राज्य में Covid​​​​-19 टैली 10,53,825 पर पहुंच गई।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को Coronavirus संक्रमण के 955 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही राज्य में चार मौतें भी दर्ज कीं गई।

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 204 नए Covid ​​​​-19 मामले दर्ज किए, जिसके बाद कुल मामलों की टैली 21,08,827 पर पहुँच गई है । वहीं एक मरीज़ की मौत के बाद, राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 21,481 हो गई है। 

पुडुचेरी में भी 46 नए Covid ​​​​-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल टैली 1,73,248 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (9 सितंबर) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 6,093 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि कुल रिकवरी रेट लगभग 98.70 प्रतिशत पर पहुंच गई। देशभर में अब तक कुल 4,39,06,972 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आज के आंकड़ों के अनुसार, भारत में Covid-19 के कुल एक्टिव मामले घटकर 49,636 हो गए हैं।  जबकि कल 50,342 सक्रिय मामले दर्ज किये गए थे।

वहीं देशभर में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,28,121 हो गई है। बता दें, भारत में COVID महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

 

First Published - September 10, 2022 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट