facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश को मिला नया CDS, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान भारत के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

देश को 9 महीने बाद नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नया CDS बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अनिल चौहान तीनों सेनाओं के प्रमुख की भूमिका निभाने के साथ साथ सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव की जिम्मेवारी भी निभाएंगें।

सेना में 40 साल का अनुभव

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) का सेना के साथ 40 वर्षों तक काम करने का अनुभव है। 18 मई 1961 को जन्में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 1981 में भारतीय सेना के साथ जुड़े थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।

कई पदक से हो चुके हैं सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सेना की ओर से कई पदक मिल चुके हैं। वो संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत अंगोला में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। भारतीय सेना से 31 मई 2021 को रिटायर हुए थे। उसके बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में अपना योगदान जारी रखा। उन्हें सेना की ओर से विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

बिपिन रावत की मौत के बाद खाली था पद

पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद से ही CDS का पद खाली पड़ा था। जनरल बिपिन रावत की मौत पिछले साल 8 दिसंबर को तमिलनाडु के नीलगिरी हिल्स में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी। इस दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत ग्यारह लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही CDS का पद खाली पड़ा था। जनरल बिपिन रावत को देश के पहले CDS का जिम्मा जनवरी 2020 में मिला था।

First Published - September 28, 2022 | 8:12 PM IST

संबंधित पोस्ट