facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश का बिजली नेटवर्क साइबर हमलों से होगा सुरक्षित : आरके सिंह

Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश का बिजली नेटवर्क जल्द ही भविष्य के लिए तैयार होगा और साइबर हमलों से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा। साइबर हमले का खतरा हमेशा से एक मुद्दा रहा है और सरकार ने इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया है। अब विद्युत संशोधन विधेयक 2022 के माध्यम से बिजली मंत्रालय ने नेटवर्क को साइबर हमले से सुरक्षित बनाने के लिए राष्ट्रीय बिजली ग्रिड के निरीक्षण का प्रावधान किया है। 
सिंह ने कहा, ‘हम अपने बिजली ट्रांसमिशन प्रणाली पर साइबर हमलों का सामना कर रहे हैं। हम जानते हैं कि वे कहां से आ रहे हैं। हमने इसके लिए सुरक्षा उपाय शुरू किया है और इसकी नियमित रूप से निरीक्षण की आवश्यकता होती है। हमें साइबर सुरक्षा का पालन करने की आवश्यकता है।’ 
देश में एक ग्रिड है और अगर देश के एक कोने में कोई समस्या है तो पूरी ग्रिड प्रणाली ध्वस्त हो सकती है। इसलिए यह प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के तहत अधिनियम की धारा 26 में संशोधन किया जाएगा, ताकि ग्रिड की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में बिजली व्यवस्था के आर्थिक और कुशल संचालन के लिए राष्ट्रीय भार प्रेषण केंद्र के कामकाज को मजबूत किया जा सके। उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल में सिंह ने स्वीकार किया था कि राष्ट्रीय पावर ग्रिड पर साइबर हमला हुआ था।

First Published - September 1, 2022 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट