facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

COVID-19 Update: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,994 नए मामले सामने आए

Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

 देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,994 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,42,742 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,432 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,961 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 0.05 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 611 लोगों के संक्रमण से उबरने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.99 प्रतिशत रही। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,90,349 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में टीके की 219.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ से अधिक हो गए थे।

चौबीस घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई। इनमें छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र और नगालैंड से एक-एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है।

First Published - October 23, 2022 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट