facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मृत्यु

Last Updated- December 11, 2022 | 3:58 PM IST

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति  साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। मुंबई के पालघर में एक सड़क हादसे के चलते उनका निधन हुआ है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
रतन टाटा के इस्तीफे के बाद बने थे चेयरमैन
2012 में रतन टाटा के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद साइरस मिस्त्री को यह पद सौंपा गया था। वह दिसंबर 2012 से अक्टूबर 2016 तक इस पद पर रहे थे। उसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था। उसके बाद जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाए गया था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन हैरान करने वाला है। वह एक अग्रणी उद्योगपति थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

First Published - September 4, 2022 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट