facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आगे बढ़ी सिनेमा डे की तारीख, 75 रुपये में फिल्म ब्रह्मास्त्र देखने के लिए करना होगा इंतजार

Last Updated- December 11, 2022 | 3:36 PM IST

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने की घोषणा की थी। अब इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।  मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सिनेमा दिवस के मौके पर ब्रह्मास्त्र मूवी का टिकट की कीमत सिर्फ 75 रुपये रखना तय किया था। लेकिन अब सिनेमा डे की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। रणबीर आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता को देखते हुए अब यह 23 सितंबर को मनाया जाएगा। 23 सितंबर को ही अब इस मूवी की टिकट मात्र 75 रुपये में मिलेगा। इसके लिए पूरे देश के 4000 से अधिक स्क्रीन्स को चुना गया है। 

ब्रह्मास्त्र की ताबड़तोड़ कमाई को देखते लिया गया फैसला

रणबीर आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अयान मुखर्जी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइल्ड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म की कमाई लगातार जारी है। रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को ब्रह्मास्त्र ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ के आस-पास कमाया है। 

क्या है राष्ट्रीय सिनेमा दिवस

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने की घोषणा मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की थी। इस साल यह 16 सितंबर को मनाया जाना था। कोरोना के बाद देशभर के सिनेमा हॉल, थियेटर में दर्शकों की संख्या में कमी आ गई थी जिसके बाद दर्शकों की रुचि दोबारा सिनेमा में बढ़ाने के लिए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सिनेमा दिवस मनाने का फैसला लिया था। इस दिन सिर्फ 75 रुपये में देशभर के सिनेमा हॉल में फिल्में दिखाई जाती।

दर्शकों में निराशा का माहौल

16 सितंबर के दिन फिल्म देखने के लिए उत्सुक दर्शकों के बीच निराशा का माहौल है। नेशनल सिनेमा डे 16 सितंबर को मनाया जाना था जिससे फैंस उस दिन मात्र 75 रुपए में ब्रह्मास्त्र देख सकते थे, लेकिन फैसले में बदलाव के कारण अब ब्रह्मास्त्र के टिकट 75 रुपए में नहीं मिलेंगे। इसके लिए उन्हें 23 सितंबर तक का इंतजार करना होगा। 

First Published - September 14, 2022 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट