facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोविड की समीक्षा के लिए 22 सितंबर को DDMA की बैठक

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) यहां कोविड की स्थिति की समीक्षा करने तथा इस संक्रमण से निपटने और अस्पतालों में लगाये गये संसाधनों का मूल्यांकन करने के लिए गुरुवार को बैठक करेगा। इसकी  जानकारी अधिकारियों ने दी। 
अप्रैल में अपनी पिछली बैठक में प्राधिकरण ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया था और उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना तय किया था। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड स्थिति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को चार बजे डीडीएमए की बैठक का कार्यक्रम है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘ इस बैठक में यह भी मूल्यांकन भी किया जाएगा कि इस संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों में लगाये गये कर्मियों एवं अन्य सुविधाओं में कमी की जाए या उन्हें इसी स्तर पर बरकरार रखा जाए।’’ इस बैठक में डीडीएमए के अध्यक्ष उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में निम्न कोविड संक्रमण दर और अस्पतालों में कोविड के बहुत ही कम मरीजों की भर्ती नजर आ रही है, ऐसे में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा बिस्तरों जैसी सुविधाओं का बहुत कम उपयोग या नहीं के बराबर उपयोग दिख रहा है। 

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का अन्य चिकित्सा जरूरतों में लगाया जा सकता है। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 81 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत रही। मंगलवार को इस संक्रमण के किसी मरीज की जान नहीं गयी।

First Published - September 21, 2022 | 7:36 PM IST

संबंधित पोस्ट