facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मॉस्को से आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर दिल्ली एयरपोर्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 1:44 PM IST

रूस की राजधानी मॉस्को से आ रहे एक यात्री विमान में बम की धमकी के बाद गुरुवार ( 13 अक्टूबर ) देर रात उसे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। 

विमान में कुल 400 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूसी विमानन कंपनी एयरोफ्लोट की उड़ान संख्या एसयू-232 ने बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजकर 48 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। 

यात्रियों और चाल दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को बृहस्पतिवार रात को विमान में बम की चेतावनी वाला ईमेल मिला था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान जैसे ही उतरा, उसमें सवार 386 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्यों को तुरंत उतारा गया। 

अधिकारी के मुताबिक, विमान की जांच की गई और अब तक उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि विमान को अलग रखा गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे IGI नियंत्रण कक्ष के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें IGI हवाई अड्डा आ रहे रूसी विमान एसयू-272 में बम होने की सूचना दी गई थी। विमान देर करीब दो बजकर 48 मिनट पर सुरक्षित उतर गया।’’ 

अधिकारी ने कहा कि एअरोफ्लोट द्वारा संचालित बोइंग 777 विमान की लैंडिंग के लिए पूर्ण आपातकाल की घोषणा की गई थी। पिछले कुछ हफ्तों में उड़ानों पर कथित बम की धमकी की कम से कम दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तीन अक्टूबर को वायु सेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहे चीन जाने वाले ईरानी यात्री विमान में बम की आशंका की सूचना मिलने के बाद अपने लड़ाकू जेट विमानों को उसके पीछे लगाया था। विमान भारत में नहीं उतरा और बाद में चीन में सुरक्षित लैंडिंग की। 

इससे पहले, 30 सितंबर को IGIA पर विमान में सवार दो यात्रियों के बीच लड़ाई के बाद बम की झूठी सूचना के कारण मलेशिया जाने वाली एक उड़ान में देरी हुई थी। घटना में कथित रूप से शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया था। वहीं, 12 अगस्त, 2019 को IGIA को टर्मिनल-2 पर बम होने की धमकी वाला एक फर्जी फोन आया था, जिससे लगभग 70 मिनट तक उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ था। 

First Published - October 14, 2022 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट