facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली इकनॉमिक्स कॉन्क्लेव का नए नाम से होगा आयोजन

Last Updated- December 11, 2022 | 6:51 PM IST

नीतिगत चर्चाओं के लिए वित्त मंत्रालय का प्रमुख वार्षिक कार्यकम – दिल्ली इकनॉमिक्स कॉन्क्लेव वर्ष 2015 में बंद किए जाने के बाद फिर से वापसी के लिए तैयार है। बिजनेस स्टैंडर्ड को जानकारी मिली है कि कौटिल्य इकनॉमिक्स कॉन्क्लेव के नाम से यह संभवत: जून या जुलाई में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली इकनॉमिक्स कॉन्क्लेव नवंबर या दिसंबर में आयोजित किया जाता था।
इसकी नवीनतम पुनरावृत्ति के लिए वित्त मंत्रालय के आर्थिक अनुभाग ने थिंक-टैंक – आर्थिक विकास संस्थान (आईईजी) के साथ करार किया है।
हालांकि इस संबंध में अब भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें सम्मेलन का विषय भी शामिल है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सभा को संबोधित करने वालों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त सचिव टीवी सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन शामिल हो सकते हैं।
अन्य विभागों के मंत्री और अफसरशाह तथा नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और पंद्रहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह सहित सलाहकार भी इस कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं।
इसके अलावा भारत और विश्व के स्वतंत्र अर्थशास्त्री तथा विभिन्न थिंकटैंक के प्रमुख भी सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं और संबोधित कर सकते हैं।

First Published - May 21, 2022 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट