facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi AQI Today: दिल्ली बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, मास्क के बिना न जाएं घर से बाहर; AQI 400 पार

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (14 नवंबर) को वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।

Last Updated- November 14, 2023 | 2:39 PM IST
Delhi Air Pollution: The capital covered with a blanket of poisonous smog, AQI reached 'severe' category in some areas राजधानी जहरीली धुंध की चादर से ढंकी, कुछ इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा
Delhi Pollution

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। प्रदूषण ने दिल्ली को एक बार फिर से अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया था।

450 पर पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का AQI

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (14 नवंबर) को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह AQI का लेवल 450 पर दर्ज हुआ। आनंद विहार में AQI 360, आरके पुरम में 422, पंजाबी बाग में 415 और आईटीओ में 432 रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ साथ कोहरा भी छाने लगेगा, जिससे visibility और कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दे रहे युवा पर्यटक, पर्यटकों की औसत आयु में सात से दस साल की गिरावट

नियमों का नहीं हुआ पालन

दीवाली के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में आतिशबाजी करने पर रोक लगी थी। लेकिन रविवार रात को देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में नियमों का पालन नहीं होता दिखा। लोग जमकर आतिशबाजी करते दिखे।

पिछले साल की तुलना में बढ़ा प्रदूषण

CPCB के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दिवाली पर, दिल्ली का AQI लेवल 312 था। वहीं, साल 2021 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 382 पर पहुंच गया था। सोमवार को दिल्ली, दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना था। इसके अलावा, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में मुंबई और कोलकाता पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi pollution: दीवाली बाद जहरीली हुई हवा, दिल्ली सरकार ने बुलाई बैठक

First Published - November 14, 2023 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट