facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather on June 27: गर्मी से राहत! दिल्ली में झमाझम बारिश से मस्त हुआ मौसम

Delhi Weather on June 27: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिन भर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Last Updated- June 27, 2024 | 11:13 AM IST
Delhi weather update:
Delhi weather today

Delhi Weather on June 27: दिल्ली वालों को आज (गुरुवार) उमस भरे मौसम से राहत मिली। बारिश के आते ही देश की राजधानी का मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह तेज बारिश हुई।

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा साझा किए गए दृश्यों में मुनिरका, सरिता विहार और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिन भर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने बुधवार को X पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में 28 और 29 जून, 2024 को कुछ स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) वर्षा होने की संभावना है।”

मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बारिश कई हफ्तों की भीषण गर्मी की लहर के बाद आई।

बीते कई दिनों से दिल्लीवाले भीषण गर्मी से जूझ रहे थे और जून में अब तक नौ दिन लू के रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि 2023 और 2022 में एक भी दिन लू नहीं पड़ी थी।
बुधवार को, IMD ने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सफदरजंग वेधशाला, जो राजधानी का मुख्य मौसम केंद्र है, ने बुधवार को 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में मानसूनी बारिश के आगमन के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी है। हालांकि, एक निजी मौसम एजेंसी ने बुधवार को पूर्वानुमान लगाया कि इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है।

अकसर ऐसा देखा गया है कि दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 जून से 29 जून के बीच में हुई है। पिछले साल यह 26 जून को आया था, जबकि 2022 में पहली मानसूनी बारिश 30 जून को रिकॉर्ड की गई थी।

First Published - June 27, 2024 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट