facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: गर्मी से परेशान दिल्लीवालों को मिलेगी राहत? जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Delhi Weather Update: IMD के मुताबिक, 19-20 जून तक दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी यूपी में धूलभरी आंधी चल सकती है।

Last Updated- June 19, 2024 | 2:47 PM IST
Weather: Hot Summer day in Delhi
Weather: Hot Summer day in Delhi

Delhi Weather Today: दिल्लीवालों को गर्मी के प्रकोप से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल (20 जून) को दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी इलाकों में मौसम अपनी रूप बदल सकता है।

बारिश और आंधी के लिए अलर्ट

IMD के मुताबिक, 19-20 जून तक दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी यूपी में धूलभरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्‍की बारिश भी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, इसके बाद भी गर्मी से तुरंत छुटकारा मिलना तो अभी मुश्किल है।

कितना रहेगा तापमान?

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के चलते तापमान केवल 2 या 3 डिगी तक ही गिर सकता है। दिल्ली में आज का तापमान 43 डिग्री और गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक आने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मॉनसून जून के आखिरी सप्ताह में आ सकता है।
मॉनसून को लेकर आईएमडी ने जारी किया बयान

भारत में एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आने की स्थिति बन रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है।

First Published - June 19, 2024 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट