facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: ठंड से कंपकंपा रहे हैं दिल्ली-NCR वाले, जानें आज कितना गिरा पारा

भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से एक से छह घंटे के विलंब से चल रही हैं।

Last Updated- January 12, 2024 | 2:27 PM IST
Weather: Fog in Delhi
Weather: Fog in Delhi

Delhi Temperature Today: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है और इस सर्दी का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि यह पिछले पांच वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। आईएमडी ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पालम वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता शून्य थी। भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से एक से छह घंटे के विलंब से चल रही हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

First Published - January 12, 2024 | 11:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट