facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार आठवें दिन भी ‘खराब’ श्रेणी में रही

Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को लगातार आठवें दिन भी ‘खराब’ श्रेणी में रही और दीपावली पर पटाखे फोड़ने व पराली जलाने से उठने वाले धुएं के कारण यह ‘गंभीर’ में श्रेणी में पहुंच सकती है। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 243 रहा।

शनिवार शाम चार बजे यह 265 था। शहर के 35 निगरानी स्टेशन में से केवल एक (आनंद विहार) में वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाली पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि पटाखे न फोड़ने पर भी वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” स्तर तक पहुंच सकती है। एजेंसी ने कहा कि अगर पिछले साल की तरह पटाखे फोड़े जाते हैं, तो दीपावली की रात ही वायु गुणवत्ता “गंभीर” स्तर तक पहुंच सकती है तथा एक और दिन के लिए “रेड” जोन में बनी रह सकती है। देशभर में सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी।

First Published - October 23, 2022 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट