facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हमारा एजेंडा है-विकास

Last Updated- December 06, 2022 | 11:43 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति और राज्य के विकास से जुड़ी तमाम मुद्दों पर बात की शशिकांत त्रिवेदी ने :


राज्य में 90 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ है, फिर जरूरतमंदों को अनाज मुहैया कराने में दिक्कत क्यों आ रही है?


हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य से 100 रुपये अधिक कीमत पर 12 लाख टन गेहूं की खरीद की है, लेकिन केंद्र से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। हम चाहते हैं कि केंद्र गरीबों के लिए खरीदे गए अनाज हमें मुहैया कराए, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।


केंद्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य के प्रति भेदभाव की नीति अपना रहा है?


संसदीय समिति की रिपोर्ट से पता चलता है कि केंद्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कई मानदंडों पर खरा नहीं उतरा है।


केंद्र का तो कहना है कि आप पीडीएस के तहत आवंटित कोटा नहीं लेते हैं?


केंद्र को राज्य के प्रति सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।


आपकी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में आपके भाषण का एजेंडा क्या होगा?


हमारा एकमात्र एजेंडा है- विकास। सड़क, बिजली और पानी, तीनों में व्यापक सुधार लाया गया है, जिससे आमलोगों के साथ-साथ व्यापारियों को फायदा हो रहा है।


अगर फिर से आप सत्ता में आते हैं, तो आगे की क्या योजना होगी?


पूरा यकीन है कि जनता हमें फिर से चुनेगी। हमारा मकसद शुरू की गई सभी परियोजनाओं को पूरा करना होगा। रोजगार उपलब्ध कराना भी योजना में शामिल है।


आप कहां पर राज्य को पिछड़ा महसूस करते हैं?


देश के चंद विकसित राज्यों की तुलना में।

First Published - May 15, 2008 | 1:30 AM IST

संबंधित पोस्ट