facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

यूपी में डिजिटल बैंकिंग के कदम

Last Updated- December 11, 2022 | 1:40 PM IST

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रविवार की सुबह सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। टेलीविजन को अपने कमरों में छोड़कर लोग कड़ी धूप में बैठकर एक बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्सुकतापूर्वक देख रहे थे, जब उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर की 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को देश को समर्पित किया।
इस पहल के साथ उत्तर प्रदेश और देश के अन्य राज्य बढ़ी हुई डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश कर गए। उत्तर प्रदेश के हिस्से में 75 में से 4 डीबीयू आए, जो लखनऊ, कानपुर देहात, वाराणसी और झांसी जिलों में हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न वाणिज्यिक बैंक यह सेवा प्रदान करेंगे। राजधानी के गोमतीनगर मोहल्ले के विजय खंड ब्लॉक में स्थित डिजिटल बैंकिंग इकाई का संचालन इंडियन बैंक करेगा। 
यहां बचत खाता खोलने, बैलेंस जांचने, पासबुक छापने, फंड ट्रांसफर, सावधि जमा, कर्ज के लिए आवेजन, भुगतान रोकने की सुविधा, क्रेडिट और डेविट कार्ड के लिए आवेदन, करों व बिल के भुगतान सहित तमाम डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।
कॉलेज के एक विद्यार्थी अभिषेक सिंह ने कहा कि डीबीयू चौबीस घंटे और पूरे साल चलेंगे, जिससे बाधारहित बैंकिंग सुविधा मिल सकेगी और इसमें वक्त खराब नहीं होगा। इसी तरह से एक गृहिणी सीमा ने भी अपने नजदीक के इस बैंक को लेकर अपनी राय दी। 
इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक अमरान अमीन सिद्दीकी ने कहा कि बैंक ने अपने बेहतरीन कर्मचारियों को इस शाखा में नियुक्त किया है, जो डीबीयू सेवाएं लेने को इच्छुक लोगों को किसी भी तरह की सुविधाएं मुहैया कराएंगे। लखनऊ में डीबीयू के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में आमलोग भी मौजूद थे जो डिजिटल बैंकिंग की बारीकियों से अवगत होने के लिए कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। 

First Published - October 16, 2022 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट