facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Diwali Bonus: रेलवे का बड़ा ऐलान! कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस

Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 PM IST

भारतीय रेल अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर बड़ा तोहफा देने वाली है। बता दें कि शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है।

एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले से करीब 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को फायदा होगा। हालांकि, यह बोनस आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को नहीं दिया जाएगा। 

बता दें कि बोनस का भुगतान दशहरा और दिवाली पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा। 

बोनस से मिलेगा प्रोत्साहन

अधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्पादकता से जुड़ा बोनस (पीएलबी) से रेलवे कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही बोनस के भुगतान से आगामी त्योहार के सीजन में अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

रेल मंत्रालय ने रेलवे के कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी ने कोरोना के समय लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही भोजन, उर्वरक, कोयला और अन्य वस्तुओं जैसी आवश्यक वस्तुओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया।

आपको बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट क जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोनस को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद दिया है।

First Published - October 2, 2022 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट