facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पल में परलय होएगी, यह समझे मगर देर से!

Last Updated- December 07, 2022 | 3:45 AM IST

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब…यह दोहा भारत में शायद सदियों से लोग जानते हैं।


मगर कच्चे तेल की आग से बुरी तरह झुलसती तेल कंपनियों की हालत जब तक नाजुक नहीं हो गई, सरकार ने इसके मर्म को समझने की कोशिश भी नहीं की।

वह भी तब, जब इस आग की लपटों के भड़कने की रफ्तार इस कदर तेज थी कि पिछले चार माह में ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 25 फीसदी बढ़ चुकी हैं।

इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए जाने की सरकारी हठ के चलते पिछले वित्त वर्ष में कंपनियों को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और केरोसीन की बिक्री पर तकरीबन डेढ़ लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। और चालू वित्त वर्ष में यह घाटा बढ़कर 2,46,000 करोड़ रुपये होने की पूरी आशंका थी।

इस भारी नुकसान के आधे हिस्से को अकेले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को ही झेलना पड़ रहा था। अगर तीनों कंपनियों के नुकसान को शामिल किया जाए, तो यह करीब 725 करोड़ रुपये रोजाना के आस-पास बैठेगा। 

चुनौतियां अभी और हैं

फरवरी में जब पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर एक रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, तब भारत 67 डॉलर प्रति बैरल पर कच्चे तेल का आयात कर रहा था, लेकिन अभी करीब 124 डॉलर प्रति बैरल पर तेल आयात करना पड़ रहा है, जबकि बुधवार की बढ़ोतरी में 113 रुपये प्रति बैरल के आंकड़े को ध्यान में रखा गया है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल कच्चे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकती हैं। ऐसा हुआ तो  कंपनियों को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला नहीं है।

कैसे सुधरेगी तेल कंपनियों की सेहत

कीमतों में बढ़ोतरी से तेल रिटेल कंपनियों को होगी 21,153 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय, शुल्क कटौती के जरिए सरकार देगी 22,660 करोड़ रुपये की राहत

मगर अभी भी हालात हैं थोड़े नाजुक

इस सारी कवायद के बावजूद 29 हजार करोड़ का घाटा अभी भी तेल कंपनियों को झेलना पड़ेगा

First Published - June 5, 2008 | 2:56 AM IST

संबंधित पोस्ट