facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आर्थिक नियोजन किस सूची के अंतर्गत आता है?

Last Updated- December 07, 2022 | 3:40 AM IST

1. केंद्रीय मूल्यवर्द्धित कर (सी-वैट) कैसे लगाया जाता है?


ए. सीधे उपभोक्ताओं पर
बी. उत्पादन के अंतिम चरण पर
सी. उत्पादन और अंतिम बिक्री के बीच प्रत्येक चरण पर
डी. उत्पादन के केवल प्रारंभिक चरण पर
 
2. निक्कई क्या है?

ए. टोकियो स्टॉक एक्सचेंज का शेयर सूचकांक
बी.जापान के केंद्रीय बैंक का नाम
सी. जापान का विदेशी मुद्रा बाजार
डी. कोई नहीं

3. कापार्ट का संबंध है?

ए. ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता और मूल्यांकन से
बी. कंप्यूटर हार्डवेयर से
सी. निर्यात के लिए परामर्शी सेवा
डी. बड़े उद्योगों में प्रदूषण के नियंत्रण से

4. सेल की स्थापना कब की गई थी?

ए. 1974 में
बी. 1984 में
सी. 1990 में
डी. 1964 में

5. आर्थिक विकास की माप के लिए निम्नलिखित में से कौन सी बेहतर माप है?

ए. रोजगार 
बी. निर्यात का आकार
सी. ग्रामीण उपभोग
डी. राष्ट्रीय आय

6. कर सुधार समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था?
ए. प्रणव मुखर्जी
बी. के. पी. नरसिंहम
सी. एस. जानकीरमण
डी. राजा चेलैया

7. आर्थिक नियोजन विषय है?

ए. संघ सूची में
बी. राज्य सूची में
सी. समवर्ती सूची में
डी. किसी विशेष सूची में नहीं

8. बी. सी. आई. क्या है?

ए. अंतरराष्ट्रीय उग्रवादी संगठन
बी. अंतरराष्ट्रीय बिजनेस संगठन
सी. विश्व शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय
डी. अंतरराष्ट्रीय बैकिंग संगठन

9. भारत में हरित क्रांति किस मामले में सबसे ज्यादा सफल रही है?

ए. गेहूं और आलू
बी. ज्वार और तेल बीज
सी. गेहूं और चावल
डी. चाय और कॉफी

10. ब्याज दर नीति किसके अंतर्गत आती है?

ए. राजकोषीय नीति
बी. औद्योगिक नीति
सी. मौद्रिक नीति
डी. इनमें से कोई नहीं

11. आयशर मोटर्स लिमिटेड कौन से वाहन का निर्माण करती है?

ए. स्कूटर
बी. कार
सी. ट्रक और भारी वाहन
डी. साइकिल

12.ब्रेक ईवेन बिंदु क्या है?

ए. जब फर्म लाभ में हो
बी. जब फर्म को हानि हो
सी. फर्म को न लाभ न हानि
डी. इनमें से कोई नहीं



जवाब:-1. सी 2. ए 3. ए 4.ए 5. डी 6.डी  7. सी 8. डी 9. सी 10. सी 11. सी  12.सी

First Published - June 4, 2008 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट