facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कच्चे तेल के दामों में गिरावट का दिखा असर, इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 PM IST

वैश्विक बाजार में लगातार हो रही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर आज यानी शुक्रवार को घरेलू खुदरा बाजार में देखने को मिला है। 

हालांकि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा रेट के अनुसार, आज भी दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव बदल गए हैं।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव में 4-4 पैसे की बढ़त हुई, जिसके बाद शुक्रवार को पेट्रोल महंगा होकर 96.69 रुपये लीटर और डीजल 89.86 रुपये लीटर हो गया है। वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता हुआ है। गाजियाबाद में पेट्रोल का नया भाव सस्ता होकर 96.23 रुपये लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल भी 33 पैसे गिरकर 89.42 रुपये लीटर हो गया है। 

बात यूपी की राजधानी लखनऊ की करें तो, यहां भी पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ है, लखनऊ में आज पेट्रोल गिरकर 96.36 रुपये और डीजल 20 की गिरावट के बाद 89.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। 

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली-       पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई-        पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-       पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

First Published - September 16, 2022 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट